फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Shares: हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबरों के बाद अदाणी के शेयरों में तेजी, कीमतें 9 फीसदी तक उछलीं

Thu, 16 Jan 2025 11:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Shares Rally: अदाणी समूह के शेयरों में गुरुवार, 16 जनवरी को 9% तक की उछाल आई। यह उछाल हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबरों के बाद आई है। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के शेयरों में गुरुवार, 16 जनवरी को 9% तक की उछाल आई। यह उछाल हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबरों के बाद आई है। यह अमेरिकी निवेश फर्म है जो अपनी शॉर्ट-सेलिंग गतिविधियों के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन


अदाणी पावर के शेयर 9% उछलकर बीएसई पर 599.90 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, अदाणी ग्रीन एनर्जी 8.8% उछलकर 1,126.80 रुपये पर पहुंच गई।

अदाणी एंटरप्राइजेज 7.7% बढ़कर 2,569.85 रुपये पर पहुंच गया, जबकि अदाणी टोटल गैस में 7% की उछाल के साथ 708.45 रुपये पर पहुंच गया।



अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 6.6% बढ़कर 832.00 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, और अदाणी पोर्ट्स 5.5% बढ़कर 1,190 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें