Sone Chandi Ka Bhav: राजधानी दिल्ली (Delhi) के सर्राफा बाजार में सोना 497 रुपये मजबूत होकर 52,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दिखी है। चांदी 80 रुपये की कमजोरी के साथ 61,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
सोने की कीमतों में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 497 रुपये मजबूत होकर 52,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,723 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका था।
विज्ञापन
हालांकि चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दिखी है। चांदी 80 रुपये की कमजोरी के साथ 61,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले सेशन में चांदी 61,685 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। रुपये की कीमतों में गुरुवार को चार पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.66 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बताया जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा होने से रुपये पर दबाव बढ़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1722.6 डॉलर प्रति औंस के भाव के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी सपाट ढंग से 20.68 रुपये प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार डॉलर में नरमी के कारण कॉमेक्स गोल्ड की कीमतों में बढ़ दिख रही है। रुपये के कमजोर होने से घरेलू बाजार में भी सोना मजबूत हो रहा है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में मजबूती, त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग और घटती सप्लाई के कारण सोने में बढ़त दिख रही है।