कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 402 रुपये की गिरावट के साथ 50,597 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। पिछले कारोबार में सोना 50,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है यह 1,244 रुपये की गिरावट के साथ 58,111 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी का कहना है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की इस टिप्पणी से सोना गिर गया कि ब्याज दरों में भविष्य में और बढ़ोतरी हो सकती है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,628.7 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा के अनुसार फेडरल रिजर्व चेयर पॉवेल ने संकेत दिया कि केंद्रीय बैंक छोटी दरों में बढ़ोतरी को लागू करना जारी रखेगा। हालांकि कॉमेक्स सोने में गिरावट आई है। बता दें कि फेड चेयरमैन ने कहा है कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक नीति को पहले से अधिक कड़ा करने की जरूरत होगी।