फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 214 रुपये मजबूत, चांदी 448 रुपये उछली

Wed, 24 Aug 2022 04:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: बुधवार को सोना 274 रुपये की तेजी के साथ 51,909 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका। वहीं, चांदी 448 रुपये की बढ़त के साथ 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने  बुधवार को 274 रुपये तक मजबूत हुआ। इस दौरान सोना 51,909 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ये तेजी गोल्बल ट्रेंडस को देखते हुए आई है। 

इससे पिछले कारोबार में पीली धातु 51,635 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रही थी। 

चांदी की कीमतों में भी बुधवार को तेजी नजर आई। सर्राफा बाजार में चांदी चांदी 448 रुपये की बढ़त के साथ 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 55,234 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में तेजी दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1749 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से बिक रहा है।वहीं, चांदी सपाट तरीके से 19.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव से बिक रही है। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल का मानना हे कि डाॅलर की कीमतों में कमजोरी और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट आने से सोने की कीमतों उछाल देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें