राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना गुरुवार को 32 रुपये कमजोर होकर 52,224 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। एसडीएफसी सिक्योरिटी की ओर से यह जानकारी दी गई।
इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,256 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी की कीमतें भी गुरुवार को 348 रुपये लुढ़क कर 57,298 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 57,646 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में सोना तेजी के साथ 1763 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.67 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (कॉमोडिटीज) के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार ग्लोबल बाजार में सोना रेंज में कारोबार कर रहा है।