अपने पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदलने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। पहले तरीके में आपको ऑनलाइन नेटबैंकिंग का माध्यम है और दूसरे में अपनी ब्रांच में खुद जाकर के बदलवाने की प्रक्रिया। पहले हम आपको ब्रांच वाला तरीका बताते हैं।
अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो फिर आप अपने घर के पास वाली ब्रांच या फिर जहां पर आपका खाता है, वहां जाना होगा। बैंक में जाकर के आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसे जमा कर देना होगा। बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी को तस्दीक करके कार्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। फिर आपके पास नया कार्ड आ जाएगा।
नेट बैंकिंग के जरिए
अगर आपके पास नेटबैंकिंग की सुविधा पहले से मौजूद है तो फिर इसका इस्तेमाल करें।
www.onlinesbi.com खोलें।
यहां पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाइप करने के बाद लॉगिन करें।
होमपेज पर ई-सर्विस टैब पर क्लिक करें।
यहां पर मेन्यू में एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें।
एटीएम कार्ड सर्विस में एटीएम/डेबिट कार्ड के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अपने बचत खाते को चुने जिसके लिए नया एटीएम कार्ड मंगाना है।
इसके बाद कार्ड पर जो नाम चाहिए वो भरें और एटीएम कार्ड के प्रकार को सलेक्ट करें।
इसके बाद सबमिट करें। नया एटीएम कार्ड आपके घर पर 7 दिनों में भेज दिया जाएगा। यह सुविधा केवल सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रोजाना उपलब्ध होगी।