फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में पहली बार, सिर्फ 10 सेकेंड में मिलेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको लोन लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है? आपकी इन परेशानियों को खत्म करने के लिए एचडीएफसी बैंक ला रहा है एक खास सुविधा।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक तीन सप्ताह के अंदर एक ऐसी स्कीम शुरू करने जा रहा है, जिससे सिर्फ 10 सेकेंड के अंदर ही नेट बैंकिंग के जरिए आप पर्सनल लोन ले सकेंगे।

इसकी घोषणा एचडीएफसी के सीनियर एक्जिक्युटिव अरविंद कपिल ने की है। बैंक ने यह स्कीम अपना मार्केट हिस्सेदारी बढ़ाने और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों की ओर से मिल रही प्रतियोगिता के चलते शुरू करने की योजना बनाई है।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक अगर एचडीएफसी की यह स्कीम सफल रहती है तो यह दुनिया की सबसे तेज लोन देने वाली स्कीम हो जाएगी। अभी तक पोलैंड का 'एम बैंक' सबसे तेज 30 सेकेंड में लोन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे मिलेगी सुविधा

यह ऑफर एचडीएफसी बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए होगा, जिसकी सुविधा 24 घंटे मिलेगी देगा। इसके जरिए लोन लेने के लिए ग्राहकों को एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद उनके पास एक वन टाइम पासवर्ड आ जाएगा।

बैंक के सीनियर एक्जिक्युटिव अरविंद कपिल के अनुसार- भले ही रात के 2 क्यों न बज रहे हों, लेकिन हम नेट बैंकिंग के जरिए सिर्फ 10 सेकेंड में लोन देंगे।

कपिल बोले कि आज के समय में कंज्यूमर फाइनेंस के मामले में पब्लिक सेक्टर बैंकों के पास 40 प्रतिशत मार्केट शेयर, प्राइवेट बैंकों के पास 24 प्रतिशत मार्केट शेयर और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के पास 30 प्रतिशत मार्केट शेयर है।

फिलहाल यह स्कीम टेस्टिंग पर है, जिसकी लॉन्चिंग 3 सप्ताह बाद होगी। यह सेवा सिर्फ एचडीएफसी बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए है, जिनकी सारी जानकारी बैंकों के पास पहले से ही है, इसलिए फ्रॉड और डिफॉल्ट की संभावनाएं भी काफी कम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें