फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के मुनाफे में 91 फीसदी की कमी, एनपीए में भी हुई बढ़ोतरी

Wed, 17 Jul 2019 05:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार यस बैंक ने बुधवार को अपने पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया। बैंक के मुनाफे में 91 फीसदी की कमी देखने को मिली। पहली तिमाही में मुनाफा घटकर 113.8 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह बैंक को 1260.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक के एनपीए में भी इजाफा देखने को मिला है। 

5.01 फीसदी हुआ एनपीए

बैंक का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 3.22 फीसदी से बढ़कर 5.01 फीसदी हो गया है।नेट एनपीए 1.86 फीसदी से बढ़कर 2.91 फीसदी रहा है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 7,883 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,092 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट एनपीए 4,485 करोड़ रुपये से बढ़कर 6883 करोड़ रुपये हो गया है।

ब्याज से होने वाली आय में बढ़ोतरी

बैंक की ब्याज से होने वाली आय में हालांकि बढ़ोतरी देखी गई। यह 2.8 फीसदी बढ़कर 2281 रुपये हो गई। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 2219.1 करोड़ रुपये थी।  

प्रोविजनिंग भी घटी

बैंक की प्रोविजनिंग 3,661.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,784 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 625.7 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें