केंद्र सरकार ने विरल आचार्य को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का डिप्टी गवर्नर चुना है। विरल आचार्य यूएस यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। गौरतलब है कि उर्जित पटेल के प्रोमोशन के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी गवर्नर का पद खाली था।
वह विश्वानाथन, एसएस मुंद्रा,आर गांधी के समकक्ष कार्य करेंगे। फिलहाल आचार्य के बारे में ज्यादा नहीं बताया गया है। आचार्य न्यू यार्क यूनिवर्सिटी के सेटर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाते हैं। आचार्य के रिज्यूम के मुताबिक, उन्होंने बैंकों, कॉर्पोरेट वित्त, ऋण जोखिम और परिसंपत्ति मूल्य निर्धारण के विनियमन पर रिसर्च किया है।
एक साक्षात्कार में विरल से जब भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था सुधार पर है और जीएसटी के लागू होने के बाद इस सुधार में और तेजी आएगी।