फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#नोटबंदी 18वां दिन:जनधन खातों में रकम जमा करने में यूपी नंबर वन

Sat, 26 Nov 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जनधन योजना
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के बाद जनधन खातों में रकम जमा करने की बाढ़ आ गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस आशय की घोषणा के महज 8 दिन बाद तक जनधन के करीब 25 करोड़ खातों में 18,616 करोड़ रुपये जमा हो गए थे।
विज्ञापन


नोटबंदी की घोषणा से पूर्व जनधन खातों में 45,636 करोड़ रुपये जमा थे। यह रकम 16 नवंबर को बढ़कर 64,252 करोड़ तक पहुंच गई। खास बात यह है कि जिन राज्यों के जनधन खातों में सर्वाधिक रकम जमा हुई है उसमें उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश के 3.79 करोड़ खातों में 16 नवंबर तक 10,670 करोड़ रुपये जमा हो गए थे। दूसरे पायदान पर पश्चिम बंगाल है। यहां के 2.44 करोड़ खातों में 7,826 करोड़ रुपये जमा हो चुके थे। राजस्थान के 1.89 करोड़ खातों में 5,345 करोड़, जबकि बिहार के 2.62 करोड़ खातों में 4,913 करोड़ जमा हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन रकम वाले खाते में जमा हुए हजारों रुपए

बैंकों से ज्यादा अब एटीएम पर बढ़ी कतार - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि नोटबंदी के फैसले से पहले जिन 23 फीसदी खातों में कोई रकम जमा नहीं थी, उन खातों में भी हजारों करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में लिखित जवाब में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के पास फिलहाल 16 नवंबर तक के ही आंकड़े हैं।

गौरतलब है कि जन धन खातों के माध्यम से काला धन खपाने की हो रही कोशिशों से सतर्क सरकार ने नोटबंदी के फैसले के बाद ऐसे खाताधारकों को किसी लालच में नहीं फंसने के लिए बार-बार आगाह किया है।

चूंकि जनधन का खाता गरीबों का है, ऐसे में इनके खातों में जमा बड़ी रकम के कारण सरकार को कड़ी कार्रवाई से पीछे हटने पर विचार करना पड़ा है। सरकार को अनुमान है कि जनधन खातों में रकम जमा करने का आंकड़ा एक लाख करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें