फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस बैंक में बचत खाता खोलने से होगा सबसे ज्यादा मुनाफा, इधर जानें कितना मिलेगा ब्याज

Sat, 04 Jul 2020 05:30 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किस बैंक में बचत खाते पर कितना मिल रहा है ब्याज - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आपकी सैलरी, निवेश और लोन की ईएमआई बचत खाते की मदद से ही प्रबंध की जाती है लेकिन ज्यादातर लोगों में से कम ही लोगों का यह मालूम होगा कि किस खाते में रखने पर बैंक ज्यादा ब्याज देता है। बैंक की ओर से बचत खाते में मामूली ब्याज ही मिलता है लेकिन कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो आपकी बची राशि पर ज्यादा ब्याज दर देते हैं। ऐसे बैंक ज्यादातर छोटे और नए होते हैं। आइए यहां जानते हैं कि देश में कौन-कौन से ऐसे बैंक हैं जो बचत खाते पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं...

विज्ञापन


इंडसइंड बैंक
यह बैंक बचत खाते पर चार से छह फीसदी ब्याज देता है। इस खाते में हर महीने 1,500 रुपये से 2,500 रुपये का औसत मासिक बैलेंस बनाए रखना होता है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
ये बैंक चार फीसद से सात फीसद तक ब्याज देता है। इसमें हर महीने 2,000 रुपये से 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखना जरूरी होता है। 

डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक बचत खाते पर 3.25 फीसद से 5.5 फीसद तक का ब्याज देता है और इसमें हर महीने 5,000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होता है।

यस बैंक
यह बचत खाते पर चार से छह फीसदी की ब्याज दर से ब्याज देता है। इस खाते में दस हजार रुपये का बैलेंस जरूरी है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक बचत खाते पर चार से 6.5 फीसद तक का ब्याज मिलता है। इस खाते कोई बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है।

बंधन बैंक
बंधन बैंक के बचत खाते में चार से 7.15 फीसद तक का ब्याज मिलता है। इस खाते में 5,000 रुपये का बैलेंस रखना जरूरी है। 

लक्ष्मीविलास बैंक
इस बैंक के तहत ग्राहक को 3.25 से छह फीसद का ब्याज मिलता है। इसमें तिमाही आधार पर 500 रुपये से एक हजार रुपये खाते में रखना जरूरी है।

आरबीएल बैंक
इस बैंक के तहत पांच फीसद से 6.75 फीसद तक का ब्याज मिलता है। इस बैंक के खाते में 2,500 से 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखना जरूरी है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
यह बैंक अपने बचत खाते पर छह से सात फीसदी तक का ब्याज देता है। इस बैंक के खाते में 10,000 रुपये बैलेंस रखना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें