फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बेस रेट में 0.30 फीसदी की कटौती 

Mon, 01 Jan 2018 08:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया -एसबीआई- ने अपने आधार दर -बेस रेट- में 30 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। यह दर सोमवार, एक जनवरी 2018 से लागू हो गई है। इसी के साथ इसका आधार दर 8.65 फीसदी हो गया है जो कि दूसरे वाणिज्यिक बैंकों के मुकाबले सबसे कम है। बेस रेट के कम होने का सीधा फायदा बैंक से अप्रैल 2016 से पहले कर्ज लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि एसबीआई से कर्ज लेने वाले आधे से ज्यादा लोग इसी तरह के हैं।

विज्ञापन


स्टेट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2018 से इसका आधार दर 8.65 फीसदी हो गया है जो कि पहले के मुकाबले 30 बेसिस प्वाइंट या 0.30 फीसदी की कटौती है। बैंक के इस निर्णय से उन ग्राहकों को फायदा होगा, जिन्होंने अप्रैल 2016 से पहले बैंक होम लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन आदि लिया हो।

ये भी पढ़ें- नए साल में स्टॉक मार्केट के बजाए म्युचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद, बाजार में रहेगी उठापटक
विज्ञापन


क्या है आधार दर
आधार दर वह न्यूनतम दर है जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को ऋण दे सकते हैं। रिजर्व बैंक यह निगरानी करता है कि कोई भी बैंक आधार दर से कम पर किसी भी ग्राहक को ऋण नहीं दे।
विज्ञापन


क्या है एमसीएलआर
बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने एक अप्रैल 2016 से देश में मार्जिनल कॉस्ट आफ लेंडिंग के आधार पर एमसीएलआर की शुरुआत की थी। उससे पहले सभी बैंक आधार दर के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें