फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए HDFC बैंक ने रिलीज किया उम्मीद से भरा एक गीत

Fri, 01 May 2020 03:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक गीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक ने आज उम्मीद से भरा एक गीत #HumHaarNahiMaanenge रिलीज किया है। यह गीत भारत और करोड़ों भारतीयों के अदम्य उत्साह को सम्मान देता है, जो कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट हैं। 

विज्ञापन


इस गीत को ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कम्पोज किया है और इसके बोल मशहूर गीतकार और कवि प्रसून जोशी ने लिखे हैं। इस गीत में भारत भर के संगीतकारों को भी साथ लाया गया है। इसके कलाकारों में चर्चित नाम शामिल हैं, जैसे क्लिंटन सेरेजो, मोहित चौहान, हर्षदीप कौर, मीका सिंह, जोनिता गांधी, नीति मोहन, जावेद अली, सिड श्रीराम, श्रुति हसन, शाशा तिरूपति, खातिजा रहमान और अभय जोधपुरकर। भारत के अग्रणी तालवादक शिवमणि, सितार वादक असद खान और बेस में माहिर मोहिनी डे भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। 


इस गीत की कल्पना उम्मीद, सकारात्मकता और प्रेरणा को बढ़ावा देने के आह्वान के तौर पर की गई थी। यह दमदार और भावनात्मक गीत लोगों को याद दिलाता है कि हम सब संकट की घड़ी में एक साथ हैं और एक साथ ही इससे बाहर निकलेंगे। इस गीत में दया, आशा, सहयोग, साहस और देखभाल के कई पल हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में दमक रहे हैं। 

विज्ञापन

लोगों को किया पीएम-केयर्स फंड में दान देने के लिए प्रोत्साहित
इस गीत के माध्यम से, एचडीएफसी बैंक अधिक से अधिक लोगों को पीएम-केयर्स फंड में दान देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देश के प्रति अपनी निष्ठा और सहयोग दर्शाना चाहता है। हर दान का अपना महत्व है और बैंक सभी से योगदान की अपील करता है। सोशल मीडिया पर इस गीत के हर बार शेयर होने पर बैंक 500 रुपये का योगदान देगा और इस छोटे से प्रयास का उस धनराशि में बड़ा योगदान होगा, जो एचडीएफसी बैंक द्वारा पीएम-केयर्स फंड में दी जा रही है। इस महीने की शुरुआत में एचडीएफसी ग्रुप ने पीएम-केयर्स फंड में 150 करोड़ रुपये का योगदान किया था। 

साथ मिलकर हम मजबूत होकर सामने आएंगे- रवि संथानम
एचडीएफसी बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रवि संथानम ने कहा कि, 'सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक होने के नाते हम अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। संगीत की कोई सीमा नहीं है। वह उत्साह बढ़ाता है और मन को शांति देता है। इस सम्मान के माध्यम से हम देश के हर व्यक्ति के दिल को छूना चाहते हैं और उन्हें बताना चाहते हैं कि वे अकेले नहीं हैं। साथ मिलकर हम मजबूत होकर सामने आएंगे। अभी तो हर योगदान महामारी से लड़ने में देश के काम आएगा। हम अपने देश के लोगों के उत्साह को सलाम करते हैं और कोविड-19 को हराने के लिए सहायता और सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।'
विज्ञापन

देश को मिलेगी एकजुट होने की प्रेरणा - एआर रहमान
संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि, 'यह गीत हम सभी को एक महान कार्य के लिए एक साथ लाया है और हमें उम्मीद है कि इससे देश को भी एकजुट होने की प्रेरणा मिलेगी। इस म्यूजिक वीडियो के हर बार शेयर होने पर पीएम केयर्स फंड में दान करने का वचन देने के लिए एचडीएफसी बैंक को सलाम।'

हमें पकड़नी होगी उम्मीद की उंगली - प्रसून जोशी
गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि, 'एआर रहमान के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। हमने कई यादगार गीत दिए हैं। और मुझे खुशी है कि इस अभूतपूर्व समय में एचडीएफसी बैंक हमारे साथ भागीदारी कर रहा है। हालांकि यह स्थिति रचनात्मकता के लिए आदर्श नहीं है, लेकिन कलाकार के तौर पर हमें विषमता को दूर करना होगा और उम्मीद की उंगली पकड़नी होगी। मेरी कविता हम मानवों के कभी न हार मानने वाले उत्साह पर केंद्रित है। हमें अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन साथ मिलकर हम विपरीत परिस्थितियों से उबर सकते हैं, हम हार नहीं मानेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें