फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएट बैंकों की चेकबुक के लिए SBI ने की बड़ी घोषणा, 31 दिसंबर तक करना होगा ये काम

Wed, 11 Oct 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उन ग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा की है, जो बैंक की चेकबुक का इस्तेमाल करते हैं। बैंक ने अपने उन ग्राहकों को सहूलियत दी है, जो कि पहले उसके एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक से जुड़े थे। एसबीआई में एसोसिएट बैंकों और महिला बैंक का विलय होने के बाद ज्यादातर ग्राहक पुरानी चेकबुक का इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन


31 दिसंबर तक करना होगा ये काम
एसबीआई के एसोसिएट बैंकों के कस्टमर को पहले 1 अक्टूबर तक अपनी पुरानी चेकबुक को बंद करके नई चेक बुक लेने के लिए कहा गया था। एसबीआई ने पहले कहा था कि पुरानी चेकबुक केवल 30 सितंबर तक इस्तेमाल होगी, इसके बाद ये पूरी तरह से अमान्य हो जाएगी।

पढ़ें- फेस्टिव सीजन में बैंक नहीं ATM से 10 सेकंड में मिलेगा 15 लाख का लोन, ये है प्रोसेस

इसका मतलब ये था कि ग्राहकों को बैंक की ब्रांच में नई चेकबुक के लिए अप्लाई करना होगा। लेकिन बैंक ने इसके लिए 31 दिसंबर तक सहूलियत दे दी है। 
  The validity of cheques of former Associate Banks has been extended till 31st December, 2017. Apply now for a new SBI cheque book. pic.twitter.com/wkeuM2M9oI — State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 11, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

करना होगा नई चेकबुक के लिए अप्लाई

ग्राहकों को 31 दिसंबर तक नई चेक बुक के लिए अप्लाई करना होगा और वो तब तक अपनी पुरानी चेकबुक से सभी तरह के लेन-देन कर सकेंगे। 31 दिसंबर के बाद पुरानी चेकबुक पूरी तरह से अमान्य हो जाएगी। 

इन ग्राहकों को मिली सुविधा
SBI में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है। इसलिए बैंक ने अपने इन ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान की है।

एसबीआई का कुल कस्‍टमर बेस 37 करोड़ हो गया है। इसकी शाखाओं की संख्‍या भी बढ़कर लगभग 24,000 और एटीएम की संख्‍या 59,000 हो गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें