फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने की ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की कटौती, होम लोन पड़ेगा थोड़ा सस्ता

Tue, 09 Apr 2019 06:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए एमसीएलआर और होम लोन की दरों में कटौती की है। ये कटौती 10 अप्रैल से लागू होगी। बैंक ने एमसीएलआर की दर में पांच आधार अंक (0.05 फीसदी) की कटौती की है। अब उसकी एक साल की एमसीएलआर 8.55 फीसदी के कम होकर 8.50 फीसदी हो जाएगी। 

विज्ञापन


इस तरह बैंक ने होम लोन को भी सस्ता करते हुए 30 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज की दर 10 आधार अंक (0.10) फीसदी घटा दी है। 30 लाख तक होम लोन पर नई ब्याज दर 8.6-8.9 फीसदी होगी। पहले यह दर 8.7-9 फीसदी तक थी। उधर, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी अपने ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की कटौती कर थी। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल में अपनी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को चौथाई प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत किया था। इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र के बाद यह तीसरा बैंक है जिसने रेपो दर में कटौती के बाद कर्ज सस्ता किया है। 
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक साल और उससे ज्यादा टेन्योर वाले सभी लोन के लिए एमसीएलआर पांच बीपीएस यानी 0.05 फीसदी घटाकर 8.65 फीसदी कर दी है, जो 10 अप्रैल से लागू होगी। लेंडर बैंक ने एक साल के लोन के लिए एमसीएलआर घटाकर 8.65 फीसदी कर दी है। वहीं दो और तीन साल के लोन के लिए इसे क्रमशः 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें