फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में बंद हो जाएंगे पुराने 100, 10 और पांच रुपये के नोट? RBI ने किया स्पष्ट

Mon, 25 Jan 2021 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्या बंद हो जाएंगे पुराने 100, 10 और पांच रुपये के नोट? - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अफवाहों के इस दौर में कोई अछूता नहीं है फिर चाहे वह नोट ही क्यों न हों। रविवार को कई वेबसाइट्स पर यह खबर चली कि मार्च के बाद से पुराने 100, 10 और पांच रुपये के नोट चलन में नहीं रहेंगे। खबरों में यह दावा किया गया कि मार्च-अप्रैल के बाद ये सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस पर स्पष्ट किया कि ऐसी रिपोर्ट्स गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन


ये खबरें भारतीय रिजर्व बैंक के दो अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गईं थीं। सोमवार को अमर उजाला ने इस दावे की पड़ताल के लिए आरबीआई की वेबसाइट देखी थी, लेकिन वहां हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली थी। इसके बाद हमने वित्तीय अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि रिजर्व बैंक ने इस तरह का कोई कदम उठाने का फैसला नहीं लिया है। हमने पहले भी पाठकों को फर्जी खबरों से सचेत किया। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो की ओर से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि यह खबर अफवाह है और कोई भी नोट चलन से बाहर नहीं हो रहा है। ऐसे में यह दावा पूरी तरह से झूठा है कि कुछ नोट बंद होने वाले हैं।
 
खबरों में किया गया था यह दावा
जिन वेबसाइट्स ने ये खबर लिखी थी वह आरबीआई के कथित सहायक (एजीएम) महाप्रबंधक बी मीणा के हवाले से लिखी गई थी। खबरों के अनुसार मीणा ने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय मुद्रा नोटों की पुरानी श्रृंखला, जिसमें 100 रुपये, 10 रुपये और 5 रुपये शामिल हैं, आने वाले मार्च या अप्रैल में चलन से बाहर हो जाएंगे। खबरों के अनुसार मीणा ने कहा था कि आम जनता से लेकर दुकानदार तक पुराने नोटों को लेना से मना करते हैं जिसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक यह फैसला लेने पर विचार कर रहा है। वहीं आरबीआई के एक और कथित एजीएम बी महेश के हवाले से भी बताया जा रहा है कि 100, 10 और 5 रुपये पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे क्योंकि रिजर्व बैंक मार्च-अप्रैल में इन्हें वापस लेने की योजना बना रहा है। हालांकि 100, 10 रुपये के नए नोट भी पहले से चलन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें