देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए ये कॉन्क्लेव इस बार वर्चुअल आयोजित हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास शनिवार को इसमें शामिल होंगे।
साथ ही वे सुबह 10.30 बजे भाषण देंगे। कॉन्क्लेव में आर्थिक जगत से जुड़ी कई हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। मालूम हो कि यह एसबीआई का सांतवा कॉन्क्लेव है।
ये है कॉन्क्लेव की थीम
आरबीआई के अधिकारियों के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से देश में दो महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा है। इसकी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए इस बार कॉन्क्लेव की थीम बिजनेस और अर्थव्यवस्था पर कोरोना का प्रभाव रखी गई है।
आप भी कर सकते हैं रजिस्टर
एसबीआई का यह कॉन्क्लेव 10 जुलाई 2020 से शुरू हुआ और यह कल यानी 11 जुलाई तक चलेगा। आप भी इसमें रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको
sbiwebcast.com/bankingandeconomicconclave पर जाना होगा। अब आपको वहां पर रजिस्टर का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप अपना नाम, कंपनी का नाम, फोन नंबर आदि भरकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।