फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Bank of India: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को राहत, आरबीआई ने पीसीए की निगरानी सूची से हटाया

Wed, 21 Sep 2022 01:07 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की गई जिसके बाद उसे पीसीए के फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
Central Bank of India Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आरबीआई से बड़ी राहत मिली है। दरअसल आरबीआई ने उसे त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की निगरानी सूची से हटा दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब ये बंदिशें हटने के बाद बिना किसी प्रतिबंध के ऋण बांट सकेगा। 

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की गई जिसके बाद उसे पीसीए के फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया है कि निगरानी बोर्ड ने बैंक के प्रदर्शन की समीक्षा में पाया कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में उसने पीसीए के मानकों का उल्लंघन नहीं किया। 

बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश का इकलौता सरकारी बैंक है, जो पिछले पांच साल से PCA के दायरे में था। रिजर्व बैंक की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पीसीए फ्रेमवर्क से बाहर करने के बाद इस सरकारी बैंक के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल आया है। इससे निवेशकों की दौलत मिनटों में 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें