फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में 26 दिन बंद रहेंगे बैंक, प्रति महीना औसतन 21 दिन होगा काम

Wed, 02 Jan 2019 01:41 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की तरह नए साल में देश भर के सभी निजी और सरकारी बैंकों में काफी दिन छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2019 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। आरबीआई द्वारा घोषित छुट्टियों में रविवार-शनिवार को शामिल नहीं किया गया है। 

साल में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को जोड़ लिया जाए तो पूरे साल में कुल 104 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। पूरे साल में 52 रविवार और 26 शनिवार बैंक बंद रहेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो बैंकों में पूरे साल में केवल 261 दिन काम होगा इस हिसाब से प्रति महीना बैंक औसतन 21.75 दिन खुले रहेंगे।

विज्ञापन


हालांकि इसमें विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा घोषित अवकाश का जिक्र नहीं हैं। देश के ज्यादातर राज्य भी अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं। 

क्षेत्र व राष्ट्रीय पर्व के अनुसार छुट्टियां

कुछ छुट्टियां जैसे कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और सार्वजनिक क्षेत्र और निजी बैंकों के लिए गांधी जयंती (2 अक्टूबर) की छुट्टियां देश भर में लागू होंगी। बैंक कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों जैसे असम में बिहू, कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में ओणम का पालन करते हैं। इनके अलावा, ईद, दिवाली, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, और क्रिसमस इत्यादि पर छुट्टियां होंगी। 

विज्ञापन

यह है साल भर की लिस्ट

- फोटो : PTI

आरबीआई के द्वारा इस साल इतने दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।


1 जनवरी: नया साल
14 जनवरी: मकर संक्रांति/पोंगल
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

4 मार्च: महाशिवरात्रि
21 मार्च: होली

6 अप्रैल: उगादी/गुड़ी पड़वा
13 अप्रैल: रामनवमी
17 अप्रैल: महावीर जयंती
19 अप्रैल: गुड फ्राइडे

1 मई: मजदूर दिवस
18 मई: बुद्ध पूर्णिमा

5 जून: ईद-उल फितर
4 जुलाई: रथ यात्रा

12 अगस्त: बकरीद
14 अगस्त: रक्षा बंधन
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
24 अगस्त: जन्माष्टमी

2 सितंबर: विनायक चतुर्थी
10 सितंबर: मुहर्रम
11 सितंबर: ओणम

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
8 अक्टूबर: दशहरा/दशहरा
27 अक्टूबर: दीपावली

10 नवंबर: मिलाद उन नबी
12 नवंबर: गुरु नानक देव का जन्मदिन

25 दिसंबर: क्रिसमस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें