फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत पैकेज के 7 लाख करोड़ रुपये आरबीआई से मांग सकती है सरकार

Fri, 15 May 2020 06:04 AM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के लिए सरकार आरबीआई से 6.8 लाख करोड़ रुपये मांग सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


बैंक ने कहा, यह राहत पैकेज भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 10 फीसदी है। इसमें से 7.3 फीसदी पूंजी कई माध्यमों के जरिए जुटाई जा सकती है। बाकी 2.7 फीसदी यानी 6.8 लाख करोड़ की राशि सरकार आरबीआई से मांग सकती है।

बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज के भारत में अर्थशास्त्री इंद्रनील सेन गुप्ता और आस्था गुदवानी को उम्मीद है कि राजकोषीय संतुलन को नुकसान पहुंचाए बिना सरकार यह पूंजी देगी। आरबीआई पहले ही एलटीआरओ, टीएलटीआरओ, कैश रिजर्व रेश्यों में 100 आधार अंक की कटौती एवं कर्ज उपलब्ध कराकर एक चौथाई (250 आधार अंक) पूंजी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार 4.2 लाख करोड़ का कर्ज ले सकती है, जो जीडीपी का 110 आधार अंक है। इसके अलावा, सरकार अन्य माध्यमों से भी पूंजी जुटा सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें