फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार के अच्छे संचालन के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था है जरूरी: RBI गवर्नर

Fri, 30 Oct 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्तीय क्षेत्र में निरोधक सतर्कता व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कारोबार की कुशलता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के तहत केंद्रीय बैंक द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में उन्होंने यह बात कही। 

विज्ञापन


आरबीआई ने एक बयान में कहा कि गवर्नर ने अपने संबोधन में वित्तीय क्षेत्र में संचालन के अच्छे मानक सुनिश्चित करने में सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने दक्षता बढ़ाने के लिए निरोधक सतर्कता व्यवस्था को मजबूत किए जाने की जरूरत पर भी बल दिया। 

रिजर्व बैंक 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है, जिसका विषय है- सतर्क भारत, समृद्ध भारत। इस दौरान केंद्रीय और क्षेत्री कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आरबीआई ने सतर्कता से जुड़े दो विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया था। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी मुख्य अतिथि थे। कोठारी ने सतर्कता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रणाली में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के कैरिअर के विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें