छुट्टे पैसे कराने के झंझट से जूझने वालों के लिए आरबीआई का नया आदेश खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके 10 फीसदी एटीएम ऐसे हों जिनमें से सिर्फ 100 रुपए के नोट निकलें।
आरबीआई ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर सभी बैंकों से कहा है कि वे ऐसी व्यवस्था करें जिसके तहत 10 फीसदी एटीएम में से केवल 100 रुपए के नोट ही निकलें। सर्कुलर में आरबीआई ने कहा है कि क्लीन नोट पॉलिसी और लोगों की 100 रुपए के नोट की जरूरत को पूरा करने के लिए बैंक एटीएम के जरिए 100 रुपए का प्रसार बढ़ाएं।