रसोई गैस की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित करने की योजना पहल दुनिया भर में नकद हस्तांतरण वाली सबसे बड़ी योजना बन गई है।
इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सब्सिडी जरूरतमंद को ही मिलेगी।
देश में इस समय सब्सिडी वाली रसोई गैस के ग्राहकों की कुल संख्या 15.34 करोड़ है। इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों की गैस ग्राहक संख्या बैंक खाते से जुड़ चुकी है।