फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वित्त वर्ष में 17,363 करोड़ रुपये रही SBI कार्ड्स की बकाया उधारी

Thu, 23 Apr 2020 02:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने बताया कि 31 मार्च 2020 को उसकी बकाया उधारी 17,362.86 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि मार्च 2020 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान क्रिसिल और इकरा ने उसे उच्चतम क्रेडिट रेटिंग एएए/स्थिर दी।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई द्वारा प्रवर्तित इस क्रेडिट कार्ड कंपनी ने कहा कि बीते वित्त वर्ष के अंत में उसकी उधारी के आंकड़े अनंतिम हैं और इनका लेखा परीक्षण होना है। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के शेयर बीएसई में दिन के कारोबार के दौरान 1.76 फीसदी बढ़कर 541.40 रुपये पर थे।

कार्ड जारी करने वाली यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजार में एचडीएफसी बैंक के सबसे अधिक यानी 133 लाख क्रेडिट कार्ड हैं। एचडीएफसी बैंक के बाद कार्ड जारी करने वाली एसबीआई कार्ड्स दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पास 18 फीसदी मार्केट शेयर हैं। एसबीआई कार्ड्स के 94.6 लाख कार्ड हैं। 79 लाख क्रेडिट कार्ड के साथ आईसीआईसीआई बैंक तीसरे स्थान पर है। बीते तीन वर्षों में भारत में क्रेडिट कार्ड से खर्च में सालाना 35.6 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई है। वहीं क्रेडिट कार्ड बकाए में 25.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


एसबीआई कार्ड्स में एसबीआई की 76 फीसदी हिस्सेदारी 
मालूम हो कि एसबीआई कार्ड्स में एसबीआई की हिस्सेदारी 76 फीसदी है। वहीं बाकी की हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है। इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, डीएसपी मेरिल लिंच, नोमूरा फाइनेंशल अडवाइजरी, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें