फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने कमाया 112.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Mon, 22 Jul 2019 04:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 112.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में गुरुग्राम मुख्यालय वाले इस बैंक को 393.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 

पिछली तिमाही में बैंक ने कमाए थे 201.50 करोड़ रुपये 

इससे पिछली तिमाही यानी 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही में बैंक ने 201.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 5,634.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,729.58 करोड़ रुपये रही थी। 

10.63 फीसदी घटा एनपीए

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का एनपीए कुल ऋण के मुकाबले घटकर 12.56 फीसदी रह गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17.89 फीसदी था। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी 10.63 फीसदी से घटकर 5.91 फीसदी रह गया।

बैंक ने घटाई थी बयाज दर

हाल ही में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की थी। इसी के साथ नई ब्याज दर एक दिन के लिए 8.20 फीसदी और एक महीने की अवधि के लिए 8.25 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें