आप बैंक में कैश जमा करवाना चाहते हैं और आपके बैंक का एटीएम करीब नहीं है तो घबराएं नहीं इस हल निकल आया है। अब दूसरे बैंक के एटीएम पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन में आप आसानी से पैसा जमा करवा सकेंगे, चाहे आपका खाता उस बैंक में हो या न हो।
नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस सर्विस को शुरू कर किया है। अभी इस सर्विस में केवल तीन बैंकों को जोड़ा गया है, जिसके ग्राहक आपस में किसी भी एटीएम पर जाकर के कैश जमा कर सकेंगे।
इन तीन बैंकों में आंध्रा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड महाराष्ट्र को- ऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। इन बैंको के कस्टमर्स एक दूसरे के एटीएम पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन पर जाकर इस सुविधा का फायदा ले सकेंगे।