भारतीय रिजर्व बैंक के मुंबई स्थित मिंट रोड मुख्यालय पर चल रही बैठक में दोपहर का लंच ब्रेक भी नहीं हुआ। बैठक के मद्देनजर पुलिस ने भी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त को काफी बढ़ा दिया है।
15वीं मंजिल पर चल रही है बैठक
आरबीआई और सरकार के बीच उभरे गतिरोध को खत्म करने के लिए यह बैठक मुख्यालय की 15वीं मंजिल पर बने कांफ्रेस रूम में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक का नतीजा देर शाम तक आने की उम्मीद है।
बरकरार रहा गतिरोध तो फिर....
सूत्रों के मुताबिक अगर सरकार और आरबीआई के बीच गतिरोध खत्म नहीं हुआ तो फिर उर्जित पटेल अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। इससे आरबीआई की स्वायत्ता बरकरार रहेगी या फिर नहीं इसके बारे में भी पता चलेगा।
पहली बार दी कैमरे लगाने की अनुमति
आरबीआई ने पहली बार मीडिया कर्मियों को बिल्डिंग के बाहर कैमरा लगाने की अनुमति भी दे दी है। इससे पहले मीडिया को बिल्डिंग के बाहर कैमरा लगाने की अनुमति कभी नहीं दी जाती थी। बिल्डिंग के बाहर भी सुरक्षा कारणों से 'फोटोग्राफी करना मना है' के बोर्ड भी लगे हुए हैं। इससे पहले मीडिया का भारी जमावड़ा तब देखने को मिला था, जब रघुराम राजन को आरबीआई का गवर्नर बनाया गया था।