तस्वीर और एक बार संख्या कोड इस्तेमाल करने वाली नई प्रणाली ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली और ऐसे दूसरी सेवाओं में इस्तेमाल होने वाली मौजूदा पासवर्ड प्रणाली एक सुरक्षित, कम खर्चीला और आयान विकल्प साबित हो सकता है।
ब्रिटेन के प्लाइमाउथ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को भरोसा है कि उनकी नई बहु-स्तरीय सत्यापन प्रणाली ‘गॉटपास’ हैकरों से व्यक्तिगत ऑनलाइन सूचनाओं की सुरक्षा करने में प्रभावी साबित हो सकता है।
इस्तेमाल करने के वालों के लिए इसे याद रखना भी आसान होगा और प्रदाताओं के लिए यह लागू करने के मामले में भी कम खर्चीला होगा क्योंकि इसके लिए संभावित महंगे हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी।
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह प्रणाली ऑनलाइन बैंकिंग और ऐसी ही दूसरी सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा जहां कई खातों के इस्तेमालकर्ताओं को खाता इस्तेमाल करने के लिए विभिन्न डिवाइस लेकर नहीं चलना होगा।