फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : कई राज्यों में लाॅकडाउन के चलते एचडीएफसी बैंक शुरू करेगा मोबाइल एटीएम सेवा

Sat, 24 Apr 2021 06:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • घर के समीप पहुंचेगा एटीएम, निकाल सकेंगे पैसा
  • नकदी के साथ ही 15 तरह की बैंकिंग सेवा मिलेगी
विज्ञापन
HDFC Bank - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को घोषणा की कि वह देश के कई प्रमुख शहरों में चलित एटीएम सेवा फिर शुरू करेगी। कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर के कारण लाॅकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोग पैसा निकालने व अन्य बैंक सेवाओं के लिए बैंक तो छोड़ दीजिए एटीएम तक भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में बैेंक ने इस सेवा की पहल की है। 

विज्ञापन


बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस सुविधा से लोग घर के पास पहुंचने वाली मोबाइल एटीएम वैन से नकद पैसा निकाल सकेंगे। इससे उन्हें कोविड-19 के संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा और घर बैठे बैंक सुविधा मिल सकेगी। दिनभर में ये चलित एटीएम किसी शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमेंगे और तय समय तक वहां रुकेंगे। इनके जरिए 15 तरह के लेन-देन भी किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें