फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी विलास बैंक के सीईओ पार्थसारथी मुखर्जी ने दिया इस्तीफा

Thu, 29 Aug 2019 10:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पार्थसारथी मुखर्जी
विज्ञापन

मध्यम आकार के निजी क्षेत्र के लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थसारथी मुखर्जी ने बुधवार को अचानक इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक अभी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की लक्ष्मी विलास बैंक में विलय की योजना पर फैसला नहीं कर पाया है। 

इसलिए दिया इस्तीफा

बैंक ने देर शाम शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि मुखर्जी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले मुखर्जी एक्सिस बैंक में थे। वह तमिलनाडु स्थित बैंक से 2015 में जुड़े थे। उन्हें इसी साल जनवरी में दो साल का सेवा विस्तार दिया गया था। एलवीबी ने अप्रैल में शहर मुख्यालय वाली इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के साथ विलय की घोषणा की थी। इस सौदे पर सभी की निगाह है क्योंकि इंडियाबुल्स का रीयल्टी क्षेत्र से जुड़ाव है। 

रिजर्व बैंक के पास अटका है मामला

रिजर्व बैंक रीयल्टी क्षेत्र से संबंध रखने वाली इकाइयों को बैंकिंग क्षेत्र के लिए अनुमति देने से हिचकिचाता रहा है। इस सौदे को अन्य सभी आवश्यक मंजूरियां मिल चुकी हैं लेकिन यह मामला रिजर्व बैंक के पास अटका हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें