फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजाः कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में 37.7 फीसदी का इजाफा, NPA में हुई बढ़ोतरी

Tue, 22 Oct 2019 04:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार कोटक महिंद्रा बैंकने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में 37.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 2407.2 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 1747.4 करोड़ रुपये था। हालांकि बैंक के एनपीए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

स्टैंडअलोन मुनाफे में 51 फीसदी इजाफा

कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में भी 51 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 1724.5 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही यह मुनाफा 1141.6 करोड़ रुपये था। बैंक की ब्याज आय 25.2 फीसदी बढ़कर 3349.6 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन


बैंक का ग्रॉस एनपीए 4,613.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,033.5 करोड़ रुपये रहा है। वहीं नेट एनपीए 1,524.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,811.4 करोड़ रुपये रहा है। प्रोविजनिंग 316.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 408 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 354 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें