फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस-कोटक बैंक के विलय होने की अटकलें तेज, शेयर चढ़े

Sat, 18 Feb 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट सेक्टर का तीसरा सबसे बड़ा बैंक एक्सिस बैंक और चौथे सबसे बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। इससे पिछले पिछले एक महीने में दोनों बैंकों के शेयर में 3.38 फीसदी और 8.31 फीसदी चढ़ गए हैं। हालांकि एक्सिस बैंक ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन किया है। 
विज्ञापन


कोटक बैंक ने कहा कि सारे विकल्प खुले

कोटक बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने कहा कि उन्होने सारे विकल्प खुले रखे हैं। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए एक्सिस बैंक ने कहा कि ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरबीआई ने कोटक से कहा था स्टेक घटाने को 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कोटक बैंक के प्रमोटर्स से इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वो अपनी हिस्सेदारी को 2020 तक 15 फीसदी कमी करें। अभी प्रमोटर्स के पास बैंक में 33 फीसदी की हिस्सेदारी है।  

कोटक ने इससे पहले 2014 में आईएनजी वैशया बैंक का विलय किया था, जिसके बाद वो देश का प्राइवेट सेक्टर में चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया था।  

विलय से ही कम हो सकती है हिस्सेदारी

कोटक बैंक से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विलय के जरिए बैंक के प्रमोटर्स आसानी से अपनी हिस्सेदारी को कम कर सकते हैं। एक्सिस बैंक इस वक्त देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है और अगर यह मर्जर होता है तो एक्सिस दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।

580 करोड़ का हुआ था बैंक को प्रॉफिट

इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक को 580 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था, जोकि पिछले साल के मुकाबले 73 फीसदी कम है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक को 1249 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था, जो कि 33 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें