फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से टली जियो पेमेंट बैंक की लॉन्चिंग, इन कारणों से आरबीआई नहीं दे रहा है लाइसेंस

Tue, 10 Oct 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस जियो अपना पेमेंट बैंक दिसंबर से शुरू कर सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से लाइसेंस मिलने में हो रही देरी के कारण इसकी अक्टूबर में होने वाली लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। इस साल मार्च से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि जियो जल्द ही अपने पेमेंट बैंक को शुरू कर सकता है।  
विज्ञापन


एसबीआई की है 30 फीसदी हिस्सेदारी
जियो पेमेंट बैंक में एसबीआई की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। 70 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है। अभी देश में एयरटेल, पेटीएम और इंडिया पोस्ट का पेमेंट बैंक शुरू हो चुका है। आरबीआई ने जियो से कहा है कि वो आधी-अधूरी तैयारी से इसे लॉन्च न करें, बल्कि पूरी तैयारी के साथ मार्केट में आए। इसलिए आरबीआई ने फिलहाल जियो को पेमेंट बैंक शुरू करने का लाइसेंस नहीं दिया है। 

मिंट के मुताबिक, आरबीआई चाहता है कि कंपनी अपने कस्टमर्स को अच्छी सर्विस दे सकें। इसके लिए केंद्रीय बैंक की तरफ से बनाए गए सारे मानकों को पूरा किया जाये, जिसमें फिलहाल कुछ कमियां हैं। 
विज्ञापन


बेचेगा इन्श्योरेंस और वित्तीय उत्पाद
रिलायंस जियो पेमेंट बैंक से रेवेन्यू जुटाने के लिए कई तरह के वित्तीय और इन्श्योरेंस उत्पादों को बेचेगा। इस डेवलपमेंट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसको जियो के प्लान के साथ बंडल किया जा सकता है और कई दुकानदारों के साथ टाइअप किया जा सकता है। 

अधिकारी ने कहा कि रिलायंस अपनी बैंकिंग सर्विस को जियो के सभी नए और पुराने ग्राहकों को मुहैया कराएगा। इसके साथ ही वो रिटेल नेटवर्क, मर्चेंट आउटलेट्स, जियो रिटेलर के साथ टाइअप करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें