सरकार द्वारा नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सरकार के इस प्रयास को सफल बताया है। जेटली ने एक बार फिर से नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि टैक्स कलेक्शन के मामले में इसके नतीजे साफ-तौर पर दिखे हैं।
जेटली ने बताया कि नोटबंदी के बाद देश में डायरेक्ट टैक्स के कलेक्शन में 13.6 फीसदी का इजाफा देखा गया है।
उन्होंने इस फैसले का साथ देने के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि रबी फसल की बुआई में बीते साल के मुकाबले 6.3 फीसदी का इजाफा हुआ है।