फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज पर क्लेम देंगी कंपनियां, इरडा ने दिए निर्देश

Fri, 17 Jul 2020 05:34 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अस्थायी अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज कराने पर भी कंपनियों को क्लेम देना होगा। नियामक ने कहा कि महामारी के समय कई राज्यों में संक्रमितों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पताल या चिकित्सा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इरडा ने कहा, बीमा कंपनियों को पॉलिसी के कॉन्ट्रैक्ट में केंद्र या राज्य के किसी अस्थायी अस्पताल को भी सेवा प्रदाता नेटवर्क के रूप में जोड़ना होगा। अगर कोविड-19 का इलाज इन केंद्रों में किया गया है, तो कंपनियों को खर्च दावे का भुगतान करना पड़ेगा।

ऐसे मामलों में अस्पताल की परिभाषा को मौजूदा माहौल के अनुरूप देखा जाएगा। अगर किसी सेवा प्रदाता ने ही अस्थायी अस्पताल बनाया है, तो उसे सेवाओं का विस्तार माना जाएगा और यहां हुए इलाज का खर्च भी कंपनियों को उठाना होगा। नियामक ने निर्देश दिया कि बीमाकर्ता ऐसे सभी दावों का जल्द निपटान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें