फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने भी सस्ता किया होम लोन 

Fri, 04 Nov 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक -एसबीआई- के बाद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने भी होम लोन को सस्ता करने की घोषणा की है। आईसीसाईसीआई बैंक ने बृहस्पतिवार को होम लोन की ब्याज दर में 0.15  फीसदी की कटौती की है।
विज्ञापन


नई दर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक में अब 75 लाख रुपये तक के  होम लोन पर अब 9.15 फीसदी की दर से ब्याज लिया जाएगा। इससे पहले इसकी ब्याज दर 9.30 फीसदी थी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले, बुधवार को ही एसबीआई ने होम लोन की दरों में 0.15 फीसदी की कटौती कर 9.15  फीसदी पर लोन देने का ऑफर ग्राहकों को दिया था। यह पिछले 6 साल में सबसे कम  ब्याज दर है। बैंक ने नवंबर एवं दिसंबर में होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फी में शत प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें