इस लॉन्च के बारे में पुरी ने कहा कि, 'सैन्य बल एवं उनके परिवारों के लिए यह उत्पाद लॉन्च करना गौरव की बात है। वायुसेना के परिवार से होने के कारण मैंने नजदीक से देखा है कि सेना के जवान देश की सेवा करते हुए और उनके परिवार उनसे दूर रहकर कितना बलिदान देते हैं और किन मुश्किलों से गुजरते हैं। इन सैनिकों के लिए कुछ करके मुझे लग रहा है कि मेरा करियर आज पूरा हुआ। इस कार्ड के साथ हम सैनिकों को भी उतना ही अच्छा उत्पाद दे रहे हैं, जितना अच्छा उत्पाद हम किसानों को प्रदान करते हैं। हमारे देश के रक्षकों के लिए यह हमारी ओर से स्वतंत्रता दिवस का उपहार है। जय जवान, जय किसान, जय हिंद।'
शौर्य केजीसी लोन द्वारा सैनिकों को कृषि कार्यों जैसे फसल के उत्पादन, कटाई के बाद फसल के रखरखाव और उपभोग आदि जरूरतों के लिए लोन मिलेगा। वो खेती के लिए मशीनरी, सिंचाई के उपकरण या स्टोरेज आदि के निर्माण के लिए भी लोन ले सकेंगे।
यह लोन सुविधा सैनिकों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। सुविधा लेने के लिए-
- एचडीएफसी बैंक शाखा में जाएं।
- हाल ही में लॉन्च किए गए ई-किसान धन एप द्वारा लोन के लिए आवेदन दें।
- ऑल इंडिया इंटरैक्टिव वॉईस रिस्पांस (आईवीआर) टोल फ्री नंबर 1800 120 9655 पर डायल करें।
सैन्य बलों की सभी कमानों, जैसे थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना तथा अर्द्धसैनिक बल, जैसे बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोस्टल गार्ड, सीआईएसएफ एवं असम/जम्मू-कश्मीर राईफल्स को यह कार्ड दिया जाएगा।
यह गतिविधि बैंक के 'हर गांव हमारा' अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत बैंक देश के ग्रामीण व सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।
बैंक पांच लाख से ज्यादा कृषि लोन वितरित कर चुका है और भारत में 12 कृषि धन विकास केंद्र खोले जा चुके हैं, जो किसानों को मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधाएं व खेती की सर्वश्रेष्ठ विधियों पर लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने में मदद करते हैं।