फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: छोटी बचत योजनाओं पर जारी रहेंगी पुरानी दरें

Mon, 02 Jan 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
सरकार ने लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और किसान विकास पत्र जैसी अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब वाणिज्यिक बैंक अपनी ब्‍याज दरों में कटौती कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों की तिमाही समीक्षा की नयी व्यवस्था पिछले साल अप्रैल से शुरू की है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि पीपीएफ पर आठ प्रतिशत वार्षिक की मौजूदा ब्याज दर जनवरी-मार्च तिमाही में भी बनी रहेगी।

पांच साल की परिपक्वता वाले राष्ट्रीय बचत पत्र :एनएससी: पर भी यही दर लागू होगी। इसी प्रकार 112 महीनों की परिपक्वता वाले किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.7 प्रतिशत वार्षिक पर अपरिवर्तित रखी गई है।
विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर 8.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना :पांच वर्ष: पर 8.5 प्रतिशत वार्षिक की ब्याज दर में भी बदलाव नहीं किया गया है। पांच साल के आवर्ती जमाओं पर जनवरी-मार्च तिमाही में ब्याज दर 7.3 प्रतिशत पर बनी रहेगी। इस समय बचत खातों पर लोगों को चार प्रतिशत की दर से और एक से पांच वर्ष की मियाद वाली बैंक जमाओं पर 7-7.8 प्रतिशत का ब्याज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें