फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam: सरकार ने पीएसयू बैंकों पर कसा शिकंजा, बंद की 35 विदेशी ब्रांच

Thu, 01 Mar 2018 03:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों में हुए लोन महाघोटाले के बाद केंद्र सरकार ने अपना शिकंजा कस दिया है। केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी प्रमुख पीएसयू बैंकों की विदेश में स्थित करीब 35 ब्रांचों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही सरकार ने 69 ब्रांचों की जांच बैठा दी है। जांच के बाद इन बैंकों को भी बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

बैंकिंग सचिव ने किया ट्वीट
बैंकिंग सचिव राजीव कुमार ने ट्विट करके बताया कि सभी पीएसयू बैंकों को कॉस्ट कटिंग करने और ऑपरेशन में सिनर्जी लाने के लिए सरकार ने यह आदेश दिया है।

#ResponsibleBanking; PSBs to consolidate 35 overseas operations without affecting international presence of PSBs in these countries; 69 ops identified for further examination. Move towards cost efficiencies and synergies in overseas mkt @PMOIndia @FinMinIndia @PIB_India pic.twitter.com/tVYMcEmXK3
— Rajeev kumar (@rajeevkumr) March 1, 2018

विज्ञापन

विज्ञापन

15 दिन की डेडलाइन

rajeev kumar
वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय की है, जिसके दौरान उनको सभी तरह के अपने ऑपरेशनल और टेक्नीकल सिस्टम की सफाई करनी होगी। ऐसा इसलिए ताकि आगे किसी भी तरह का घोटाला न हो। इसके साथ ही बैंकों को पहले से चल रहे सभी प्राइवेट कंपनियों के लोन, व एनपीए के बारे में जानकारी देनी होगी।

सीनियर अधिकारियों पर गिरेगी गाज
वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि 15 दिन की मियाद के बाद भी अगर बैंकों ने सिस्टम को अपग्रेड और पुराने रिस्क को दुरस्त करने में किसी तरह की कार्यवाही नहीं की तो फिर सीनियर अधिकारियों पर सारी जवाबदेही तय की जाएगी।

17 बैंकों पर पड़ा असर
महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें