फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों ने अक्तूबर-नवंबर में दिया 4.91 लाख करोड़ का लोनः वित्त मंत्रालय

Tue, 03 Dec 2019 07:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बैंकों ने फेस्टिव सीजन के दौरान अक्तूबर-नवंबर माह में कुल 4.91 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया है। वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि यह लोन सूक्ष्म उद्योग, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, कॉर्पोरेट, रिटेल ग्राहक और किसानों को दिए गए थे। 

विज्ञापन

 



वित्तमंत्री ने सितंबर माह में बैंकों से पूरे देश में लोन मेला लगाने का आग्रह किया था। इसके बाद देश भर के 374 जिलों में यह लोन मेला आयोजित किए गए थे। अक्तूबर माह में बैंकों ने 2.52 लाख करोड़ रुपये और नवंबर में 2.39 लाख करोड़ रुपये का लोन बांटा था। 

पहले चरण में बांटा था 81,781 करोड़ का लोन 

लोन मेले के पहले चरण में सरकारी बैंकों ने 81,781 करोड़ रुपये का लोन बांटा था। यह मेला नौ दिनों तक चला था। सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मुलाकात करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इसमें से करीब 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन केवल नए कारोबारियों को दिया गया। लोन मेले का पहला चरण एक अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक चला था। 

सरकार ने इस लोन मेले को देश के 250 जिलों में लगाया था। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है। सरकार का प्रयास कर रही है छोटे कारोबारियों को बड़े कॉर्पोरेट्स से भुगतान तय तारीख तक मिल जाए। छोटे कारोबारियों को किसी भी तरह की वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार अपनी तरफ से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा था कि बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है। सरकार का प्रयास कर रही है छोटे कारोबारियों को बड़े कॉर्पोरेट्स से भुगतान तय तारीख तक मिल जाए। छोटे कारोबारियों को किसी भी तरह की वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार अपनी तरफ से प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें