फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बैंकों को खरी-खरीः तेज करें 59 मिनट में लोन देने की प्रक्रिया

Wed, 16 Jan 2019 12:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूक्ष्म व लघु उद्योगों को 59 मिनट में लोन न मिलने पर केंद्र सरकार ने बैंकों को खरी-खरी सुना दी है। सरकार द्वारा इस सुविधा को शुरू करने के बाद भी ऐसे कारोबारियों  को 1 घंटे में लोन नहीं मिल रहा था। 

दो महीने पहले शुरू हुई थी सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सुविधा को दो महीने पहले शुरू किया था। इन दो महीनों में केवल 60 फीसदी लोगों को 24 हजार करोड़ का लोन मिल चुका है। हालांकि अभी भी कई लोगों को इस तरह लोन मिलने में बैंकों की तरफ से काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है। 

इन लोगों को 1 घंटे में मिलना था लोन

इस स्कीम के तहत कारोबारियों को 1 करोड़ तक का लोन आसानी से मिलना था, जिनका क्रेडिट इतिहास अच्छा है, समय पर अपना कर जमा करते हैं और जीएसटी में पंजीकृत हैं। 

1.25 लाख लोगों को मिला अप्रूवल

अभी तक केवल 1.25 लाख लोगों को ऑनलाइन अप्रूवल मिला है। इसमें से केवल 75 हजार लोगों को लोन दिया जा चुका है। कुल 24150 करोड़ रुपये का लोन लोगों को बैंकों की तरफ से मिल चुका है। 
विज्ञापन

इस योजना में फिलहाल सरकारी बैंक शामिल हैं। लेकिन कई निजी बैंकों ने भी अब सरकार के पास इस योजना में शामिल होने की इच्छा जताई है। 

ऐसे मिलता है 59 मिनट में लोन

अगर आप अपना खुद का कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो केवल एक घंटे में आसानी से लोन मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस सुविधा को शुरू किया था। हालांकि इस सेवा का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा, जो कि लघु या फिर मध्यम उद्योग को लगाना चाहते हैं। 

खास बातें-
  • इस लोन को लेने के लिए सारा प्रोसेस ऑनलाइन होगा।
  • आवेदक को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 
  • कम होगा मानवीय दखल
  • 21 सरकारी बैंकों से मिलेगा लोन
  • देना होगा नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर
  • नहीं देना होगी रजिस्ट्रेशन फीस
  • आवेदकों के खाते में सीधे पहुंचेगा पैसा
  • जीएसटी नंबर होना बेहद जरूरी
विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन

  • आपको सबसे पहले https://www.psbloansin59minutes.com/home पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर अप्लाई नाउ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देना होगा। 
  • मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा, जिसको सबमिट करते ही लोन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
  • प्रक्रिया में आपको सबसे पहले अपना जीएसटी नंबर और आयकर रिटर्न को दाखिल करना होगा। 
  • इसके अलावा 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट भी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। 
  • जो लोग कंपनी के मालिक या फिर निदेशक होंगे उनको अपनी बेसिक, निजी और शिक्षा की जानकारी देनी होगी। 
  • जानकारी अपलोड होने के बाद 59 मिनट में लोन का अप्रूवल मिल जाएगा। 
  • इसके बाद संबंधित बैंक से लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें