फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मिलेगी कार-बाइक की बीमा पॉलिसी, वीडियो के जरिए होगा क्लेम का निस्तारण

Thu, 12 Jul 2018 07:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक-व्हाट्सएप
विज्ञापन

अब से वाहन बीमा कराने वाले सभी लोगों को सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के जरिए पॉलिसी मिल सकेगी। इसके अलावा क्लेम लेने के लिए वीडियो बनाकर के कंपनी को व्हाट्सएप के जरिए भेजना होगा। बीमा प्रदाता कंपनी फ्यूचर जेनेरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (जीएफआईआई) ने पहली बार इस तरह की सेवा शुरू की है। इस सेवा को शुरू करने के बाद बीमा पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहकों को उनके व्हाट्सएप नंबर पर सीधे पॉलिसी मिल सकेगी, जिसको वो अपने फोन या फिर लैपटॉप में डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकेंगे। 

विज्ञापन


हर कोई चला लेता है व्हाट्सएप
कंपनी के एमडी और सीईओ केजी कृष्णमूर्ति ने कहा कि व्हाट्सएप को बच्चों से लेकर के वरिष्ठ नागरिक भी आसानी से चला लेते हैं, चाहे वो गांव में रहते हों या फिर शहरों में। 

5200 पॉलिसी हुई जारी
कंपनी ने कहा है कि उसने 15 जून से इसका पायलट प्रोजेक्ट लांच किया था, जिसके तहत अभी तक 5200 पॉलिसी जारी हो चुकी हैं। वहीं लोगों को कंपनी ई-मेल और हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन


क्लेम लेने के लिए बनाना होगा वीडियो
कंपनी इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिए क्लेम का भी निस्तारण कर रही है। इसके लिए ग्राहकों को अपने क्लेम के लिए वाहन का वीडियो तैयार करना होगा और उसे एप्प पर अपलोड करके भेजना होगा। कंपनी वीडियो को देखने के बाद क्लेम का निस्तारण वहीं पर कर देगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें