फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम करना चाहते हैं कार या बाइक का इंश्योरेंस प्रीमियम, अपनाएं यह टिप्स

Tue, 05 Jul 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंहगे हो रहे कार, बाइक इंश्योरेंस के चलते जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। लेकिन बढ़ते प्रीमियम के दौर में भी आप कार और बाइक के मोटर बीमा कवर को सस्‍ता कर सकते है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ उपाय जिनको अपनाकर आप बचा सकते हैं काफी रुपए।
विज्ञापन


अगर आप ने क्‍लेम नहीं किया है तो मोटर बीमा पॉलिसी के रिन्‍यूअल के समय आप नो क्‍लेम बोनस पाने के हकदार हो जाते हैं। यह मोटर बीमा के ओडी सेगमेंट में मिलता है। अगर आप साल के दौरान छोटे मोटे क्‍लेम से बचते हैं और माइनर रिपेयर के लिए खुद से भुगतान करते हैं तो नो क्लेम बोनस की वजह से रिन्यूअल के समय आपका प्रीमियम कम होगा।
विज्ञापन

हायर वॉलेंट्री डिडक्‍टबल आप्‍ट करके भी आप मोटर बीमा प्रीमियम कम कर सकते हैं

हायर वॉलेंट्री डिडक्‍टबल आप्‍ट करके भी आप मोटर बीमा प्रीमियम कम कर सकते हैं। डिडक्‍टबल वह अमाउंट होता है जिसे बीमाधारक को क्‍लेम फाइल करते समय बियर करना होता है। आपको बता दें कि बीमा कंपनी इस अमाउंट को काटकर ही क्लेम देती है।

विशेषज्ञों की मानें तो इन दिनों वॉलेंट्री डिडक्टबल का विकल्प ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। और हां यदि आप अपने वाहन की सर्विस बीमा कंपनी से संबंधित के गैरेज से करवाते हैं तो भी आप काफी पैसे बचा सकते हैं।

और हो सके तो कम से कम दो से तीन साल तक का बीमा कराएं। बाजार में ऐसी कई कंपनियां हैं जो लंबे समय तक का बीमा करवाने पर आपको 24 घंटे रोड साइड एसिस्टेंट की सुविधा दे रही हैं। 

Published by- Amit Kumar
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें