सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट चलन से हटा लिए हैं। साथ ही एक खाते में 2.5 लाख से ज्यादा कैश जमा करने पर भी रोक लगा दी है। इसके बाद से लोगों ने अपना कालाधन छुपाने के लिए दूसरों का खाता इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बैंक ग्राहकों को चेतावनी दी है कि किसी और का पैसा अपने अकाउंट में न जमा करें वरना नतीजा भुगतने को तैयार रहें।
दोषी पाए जाने पर इनकम टैक्स कानूनों के तहत दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Strict Action to be taken against Tax Evaders using other persons Bank Accounts to convert their Black Money into New Denomination Notes: FM
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016