फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 प्रमुख बैंकों के फर्जी ऐप्स ने चोरी किया करोड़ों ग्राहकों का डाटा

Wed, 24 Oct 2018 11:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fake app
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 7 प्रमुख बैंकों के फर्जी ऐप से करोड़ों ग्राहकों का डाटा चोरी हो गया है। सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा से जुड़ी कंपनी सोफोज लैब्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इन फर्जी ऐप्स पर बैंक का असली लोगो लगा हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को सही और गलत ऐप के बारे में पता नहीं लग पाता है। 

विज्ञापन


इन बैंकों के हैं फर्जी ऐप्स

जिन बैंकों के फर्जी ऐप्स होने की बात रिपोर्ट में कही गई है उनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक हैं। 

चोरी हो गई कार्ड की डिटेल्स

रिपोर्ट के मुताबिक, इन फर्जी ऐप्स से ग्राहकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भी चोरी हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप कैश बैक, नि:शुल्क मोबाइल डाटा और बिना ब्याज के कर्ज समेत पुरस्कार का वादा कर उपभोक्ताओं को डाउनलोड, इंस्टॉल और इस्तेमाल के लिए प्रलोभन देते हैं।  
विज्ञापन


सिटी बैंक ने किया विरोध

हालांकि सिटी बैंक ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। बैंक ने सोफोज लैब को लिखित में कहा है कि रिपोर्ट से उसका नाम हटाया जाए। यस बैंक ने इस बारे में कहा कि बैंक के साइबर धोखाधड़ी विभाग को इससे अवगत कराया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें