अगर आपके पास कार है और इसका बीमा खत्म हो गया है तो उसे रिन्यू कराना जरूरी है। समय रहते कार बीमा को रिन्यू करा लेना आपको राहत देगा। अगर बीमा के होते अगर आपकी कार क्षतिग्रस्त हो जाती है तो बीमा कवर आपको मदद कर सकता है।
बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों को आमतौर पर तय तारीख से 15 से 30 दिन का ग्रेस पीरियड देती हैं। अगर आपने इस दौरान अपनी कार को प्रीमियम नहीं भरा और ग्रेस पीरियड के समय ऐसा नहीं किया तो नई कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदनी पड़ेगी।
इन आसान स्टेप से कार बीमा रिन्यू ऑनलाइन होगा आसान
- बीमा एजेंसी की वेबसाइट में लॉग-इन करें।
- मौजूदा पॉलिसी रिन्यू करने का ऑप्शन चुनें।
- मौजूदा पॉलिसी नंबर और ईमेल आईडी डालकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- नई पॉलिसी के प्रीमियम का कोटेशन दिखाई देगा।
- इसके बाद रिन्यूअल के लिए आगे बढ़ें या कोई और अच्छा विकल्प तलाशें।
- फिर पेमेंट का ऑप्शन चुनें।
- क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन वॉलेट से पेंमेंट कर सकते हैं।
- पेमेंट के बाद सभी पॉलिसी डॉक्यूमेंट आपकी आईडी पर मिल जाएंगे।
अलग-अलग बीमा कंपनियों की तुलना
बीमा रिन्यू करने से पहले ऑनलाइन मौजूद सभी विकल्पों की तुलना कर लेनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन तरीका अपनाएंगे, तो यह और भी आसान हो जाएगा। डीलर की ओर से दिए जा रहे बीमा को जरूर चेक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि डीलर अपने कमीशन के आधार पर आपको बीमा पॉलिसी देते हैं
कवरेज
कार बीमा पॉलिसी के दो मुख्य पहलू हैं, थर्ड पार्टी और पैकेज पॉलिसी। कानून के अनुसार, कार चलाते समय थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जरूरी भी है इसमें आपकी कार से किसी को हुए नुकसान को कवर मिलता है। इसमें कॉम्प्रिहेन्सिव पॉलिसी को चुनना चाहिए इसमें थर्ड पार्टी के सात ऑन डैमेज दोनों कवर होते हैं यानि दोहरा लाभ मिलता है।
एड-ऑन या टॉप अप सुविधा
पॉलिसी के तहत आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर एड-ऑन की सुविधा ले सकते हैं। उदाहरण- अगर आप बाढ़ प्रभावित इलाके में रहते हैं, तो आप इंजन प्रोटेक्ट जैसे एड-ऑन कवर ले सकते हैं।