वित्त वर्ष 2015-16 के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सरकारी कामकाज करने वाले बैंकों की शाखाएं रात के आठ बजे तक खुली रहेंगी। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक 31 मार्च को टैक्स जमा करने के लिए बैंक की शाखाओं में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ऐसी शाखाओं की कार्यावधि बढ़ा दी गई है।
जिन शाखाओं में टैक्स की रकम जमा होती है, वे बृहस्पतिवार को रात के आठ बजे तक खुले रहेंगे। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा तो आधी रात तक चलेगी। इस बारे में रिजर्व बैंक से जरूरी अधिसूचना जारी हो चुकी है।