फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, एटीएम रह सकते हैं खाली

Thu, 22 Nov 2018 01:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

देश भर के अधिकांश बैंक अगले तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को कैश की समस्या हो सकती हैं, क्योंकि एटीएम के खाली रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


इस वजह से रहेगी तीन दिन की छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार 23 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव है। वहीं 24 को चौथा शनिवार है और 25 तारीख को रविवार है। इस वजह से देश भर के बैंकों में बंदी रहेगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग कार्य चलते रहेंगे। 

फंड ट्रांसफर में होगी देरी

ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सुविधा जैसे कि आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस में देरी हो सकती है। इन तीन दिनों की छुट्टी की वजह से बैंकों में अरबों रुपये के चेकों की क्लियरिंग पर भी असर पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपने लिए पर्याप्त कैश की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि आगे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। हालांकि बैंकों की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान एटीएम में कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था एटीएम में कैश मैनेज करने वाली कंपनियों को करने के लिए कहा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें