फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन्समवेयर के डर से सूने नहीं होंगे एटीएम, बैंक पहले की तरह भरते रहेंगे मशीन में नोट

Wed, 17 May 2017 03:54 AM IST
amarujala.com - Written By: शिशिर चौरसिया
विज्ञापन
Virus Detected
विज्ञापन
दुनिया भर में रैन्समवेयर वानाक्राई नामक वायरस के अटैक के भय से भारत के एटीएम सूने नहीं होंगे। सरकारी क्षेत्र में दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का कहना है कि इस वायरस के डर से एटीएम में नोट भरने का काम बंद नहीं होगा। बैंक के मुताबिक यदि वायरस अटैक होगा तो एटीएम बंद हो जाएगा। इससे ग्राहकों को कोई नुकसान नहीं होगा।     
विज्ञापन


पीएनबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीआई या सरकार की तरफ से जो भी निर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएगा, लेकिन इस वायरस के हमले के डर से एटीएम बंद नहीं होंगे। एटीएम में पहले की तरह नोट भरे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरस अटैक से ग्राहकों के नुकसान होने की वायरल हो रही सूचना पर उन्होंने कहा कि यह महज अफवाह है। रिजर्व बैंक द्वारा एटीएम सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के सवाल पर अधिकारी ने बताया कि अभी अधिकतर एटीएम में माइक्रोसॉफ्ट का एक्सपी सॉफ्टवेयर है। इसमें बदलाव किए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि रैन्समवेयर वानाक्राई के हमले से देश में एटीएम के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक रैन्समवेयर एक ऐसा मालवेयर होता है, जो कंप्यूटर सिस्टम के फाइल को लॉक कर देता है और एक निश्चित राशि के भुगतान के बगैर अनलॉक नहीं होता। इस राशि का भुगतान आमतौर पर वर्चुअल क्वाइन में किया जाता है। इसलिए रिजर्व बैंक ने भी रैन्समवेयर वानाक्राई वायरस पर बैंकों को सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि सरकार की तरफ से बयान आ चुका है कि इसका कोई प्रभाव भारत पर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें