अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आरबीआई की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार मई में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 13 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। आइए जानते हैं मई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
इन दिन बंद रहेंगे बैंक
एक मई यानी आज मजदूर दिवस है, इसलिए आज सभी बैंक बंद हैं।
एक मई के बाद पांच मई, छह मई और सात मई को लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच मई को रविवार है और हर रविवार की तरह इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी छह मई को जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद सात मई को बसावा जयंती के उपलक्ष्य में कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
नौ मई को रबिंद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 11 और 12 मई को महीने का दसरा शनिवार और रविवार है इसलिए 11 और 12 को भी बैंक बंद रहेंगे।
16 मई को स्टडी डे के मौके पर बैंक बंद हैं।
18 और 19 मई को क्रमश: बुद्ध पूर्णिमा और रविवार है इसलिए इन दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
इसी तरह 25 और 26 मई को महीने का चौथा शनिवार और रविवार है इसलिए 25 और 26 को भी बैंक बंद हैं।
इसके बाद महीने के आखिरी दिन यानी 31 मई को जुमा अल वेदा है इसलिए तब भी बैंक बंद रहेंगे।